Thursday, March 25, 2021

Bill Gates is the owner of Microsoft Company; बिल गेट्स शायद ही ऐसा कोई होगा जो इनको नहीं जानता होगा फेलियर से सक्सेस तक की कहानी चलो जान ले पढ़कर मुंह जवानी!

  BLOG 

बिल गेट्स कि फेलियर से सक्सेस तक की कहानी 

याद रखना गलतियां उन्हीं से होती है फेल वही होते हैं जो लोग कोशिश करते हैं और उनकी गलतियों की खोज वही लोग करते हैं, जो खुद कुछ नहीं करते! इसीलिए अपनी सोच अपना नजरिया अपना एटीट्यूड इतना पॉजिटिव रखो कि लाइफ में कितनी भी बड़ी प्रॉब्लम क्यों ना आ जाए, आप उससे भी भीड़ जाओगे! अपने एटीट्यूड को पहाड़ जैसा बनाओ जिसे कोई बवंडर तक ना हिला पाए, और फेलियर को अपनाना सीखो! फेल सब होते हैं जो भी बंदा आज कामयाब है वो भी कभी ना कभी फेल हुआ था!

Bill Gates
Microsoft जैसी मल्टी बिलेनियर डॉलर की कंपनी बनाने वाले Bill Gates अपने शुरुआती दौर में बहुत सी चीजों में फेल हो चुके हैं! और आज वो बहुत बड़े एक जाना माना नाम बन चुके हैं! बिल गेट्स कहते हैं कि बचपन में मैं कुछ सब्जेक्ट में फेल हुआ था 
पर मेरा एक दोस्त है, जो हर सब्जेक्ट में पास हुआ था और अब मेरा दोस्त एक Software कंपनी में इंजीनियर की पोस्ट पर काम करता है! और जिस कंपनी में वो काम करता है, उस कंपनी का मालिक हूं मैं, इस चीज से बस इतना याद
रखना कि मास्क ही सब कुछ नहीं है!
और बिल गेट्स यह भी कहते हैं, कि 
अपने आप को कभी भी किसी से तुलना मत करो तुलना करना सबसे बड़ा इंसल्ट होता है जो आप अपने आप को कर सकते हो! 
Bill Gates
 तुलना करने से ज्यादा कुछ नहीं होता आपकी हिम्मत कम होती है, या फिर आपका घमंड बढ़ता है! अगर आपने तुलना किया और आप उस दूसरे इंसान से नीचे हो तो आपकी हिम्मत कम होगी और ऊपर होगे तो आप का घमंड बढ़ेगा! तो ऐसा मानना है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स का
जो अपनी सच्ची लगन और मेहनत के बल पर इस मुकाम पर आ पहुंचे हैं! अगर वो चाहे तो इस दुनिया में अपना एक अलग देश बना सकते हैं और वो देश दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक होगा और अभी के हिसाब से बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी है जिनकी लगभग संपत्ति $124billion-dollar है, और बिल गेट्स 1 दिन में लगभग ₹80 करोड़ रुपए तक कमा लेते हैं! और सिर्फ इतना ही नहीं, 
Bill Gates जब तक जिंदा रहेंगे तब तक वो यूं ही इतने या उससे भी ज्यादा पैसे कमाते रहेंगे!
Bill Gates
इस सफलता के मुकाम को हासिल करने के लिए बिल गेट्स ने अपने जीवन में जो कुछ भी किया है! वो सभी चीजों को जानेंगे बस इसको पूरा जरूर पढ़ना क्योंकि समझ पूरा पढ़कर ही आएगा और अगर आप Students हो तो इसको जरूर पढ़ना क्योंकि ऐसे इंसान की कहानी में ज्ञान का एक बहुत बड़ा भंडार छुपा हुआ है! जो आपको जानना ही चाहिए और इसीलिए इसको पूरा लास्ट तक पढ़ना!
Bill Gates
तो Bill Gates की कहानी की शुरुआत होती है! साल 1955 में जब 28 अक्टूबर के दिन सिएटल, वाशिंगटन,संयुक्त राज्य अमेरिका, (U.S.A) में बिल गेट्स का जन्म हुआ! उनका पूरा नाम है विलियम हेनरी गेट्स, उनके पिता का नाम विलियम हेनरी गेट्स सीनियर और उनकी मां का नाम मैरी मैक्सवेल गेट्स था! 
Bill Gates
जब बिल गेट्स बड़े हुए तब उनके माता-पिता ने उनका एडमिशन लेकसाइड स्कूल मैं करवाया जोकि सिएटल, वाशिंगटन, में मौजूद उस समय का बहुत बढ़िया स्कूल था! और स्कूल में बिल गेट्स पढ़ाई लिखाई में एक अच्छे इंटेलिजेंट स्टूडेंट साबित हुए, उन में बचपन से ही पढ़ने की एक अलग ही भूख थी! बिल गेट्स घंटो घंटो भर तक स्कूल कि लाइब्रेरी कि किताबों के साथ-साथ इनसाइक्लोपीडिया भी पढ़ा करते थे!
Bill Gates
 साल 1969 में बिल गेट्स ने अपना हाईस्कूल शुरू किया! और यह वो समय था जब पहली बार इंसान चांद पर गया था, और यह मिशन कंप्यूटर की मदद से ही सक्सेसफुल हुआ था, 
उसी दौरान एक सिएटल नाम की कंपनी ने अपने कंप्यूटर लेकसाइड स्कूल के विद्यार्थियों को सिखाने और उनको जानने के लिए दिए! और बिल गेट्स तो पहले से ही किसी भी नई चीज के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहते थे! और इसीलिए उन्होंने अपना एडमिशन कंप्यूटर क्लास में करवा लिया! और बहुत ही कम समय में बिल गेट्स का कंप्यूटर में इंटरेस्ट बढ़ने लगा! लेकिन बिल गेट्स को कंप्यूटर चलाने से ज्यादा यह जानने की उत्सुकता रहती थी कि आखिर यह कंप्यूटर काम कैसे करता है! और इसीलिए वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय कंप्यूटर क्लास में बिताते थे,
Bill Gates
 फिर 1 दिन कंप्यूटर क्लास में बिल गेट्स की मुलाकात पॉल एलन से हुई जो उनसे 2 साल बड़े थे! वैसे तो इन दोनों के ख्याल और विचार एक दूसरे से बहुत ज्यादा अलग थे, क्योंकि जहां एलन का स्वभाव बहुत शांत और शर्मिला था वहीं बिल गेट्स का स्वभाव उनसे बहुत अलग था, लेकिन अपने अपने कंप्यूटर के मिलते जुलते विचारधाराओं से वो दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए! एक बार तो बिल गेट्स के स्कूल वालों ने उन्हें और उनके दोस्त एलन को कंप्यूटर क्लास में जाने से सख्त मना कर दिया! क्योंकि वो दोनों अपनी पढ़ाई छोड़ कर सारा दिन कंप्यूटर क्लास में बिताते थे और कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ करते थे! फिर कुछ समय बाद दोनों को कंप्यूटर क्लास अटेंड करने की परमिशन मिल गई!
Bill Gates
साल 1970 में जब बिल गेट्स 15 साल के थे, तब उन्होंने पॉल एलन के साथ मिलकर traf-O-data नाम का एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम बनाया जो सिएटल शहर में होने वाले यातायात के ट्रैफिक पर नजर रखता था! और इसके लिए उन्हें पूरे 20 हजार डॉलर मिले जो कि इनकी पहली कमाई थी और इसी के साथ बिल गेट्स ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में प्रवेश कर लिया था! 
Bill Gates
साल 1972 मैं जब बिल गेट्स केवल 17 साल के थे तब उन्होंने अपने दोस्त एलन के साथ मिलकर खुद की कंपनी खोलने की प्लानिंग शुरू कर दी थी! लेकिन बिल गेट्स के माता पिता चाहते थे कि बिल गेट्स हाई स्कूल पार करके कॉलेज में जाकर कानून की शिक्षा ले और उनके पिता ने  बिल गेट्स को काफी जोर दिया कानून की शिक्षा लेने के लिए क्योंकि बिल गेट्स के पिता खुद एक प्रोफेशनल वकील थे! 
Bill Gates
साल 1973 मैं बिल गेट्स ने अपना हाईस्कूल बहुत ही अच्छे मार्क्स से पास किया और उनके माता-पिता बहुत ज्यादा खुश हुए और उन्होंने बिल गेट का एडमिशन हावर्ड यूनिवर्सिटी में करवा दिया! और चाहते थे कि बिल गेट्स अब  कानून की शिक्षा ले, लेकिन बिल गेट्स का तो सपना कुछ और ही था! लेकिन फिर भी उन्होंने अपने पिता की बात मानी और पूरे ध्यानपूर्वक कानून की पढ़ाई शुरू कर दी, लेकिन उसमें उन्हें इतना समझ नहीं आ रहा था, जितना उन्हें कंप्यूटर में समझ आता था! इसीलिए वो अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त हावर्ड कंप्यूटर सेंटर में ही बिताते थे!
Bill Gates
साल 1974 में एलन को पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक नाम की मैगजीन मिली जिस के कवर पेज पर दुनिया का पहला मिनी कंप्यूटर Altair 8800 की घोषणा की गई, और यह खबर जल्दी से एलन ने बिल गेट्स को बताया! और वो दोनों ही इस बात से बहुत खुश हुए, क्योंकि वो जानते थे की अगर यह कंप्यूटर बन गया तो दुनिया में हर इंसान इस कंप्यूटर का इस्तेमाल करके अपना काम आसान कर सकेगा इस कंप्यूटर को न्यू मैक्सिको मैं एक ऐड रोबोट कंपनी के द्वारा बनाया गया था! और जो इस कंपनी को चला रहे थे!
Bill Gates
 हेनरी एडवर्ड रोबोट ढूंढ रहे थे ऐसे इंसान को जो एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाए जो उनके इस कंप्यूटर को चला सके बिल गेट्स और पॉल एलन के पास यह सबसे बड़ा मौका था, और वक्त को ना ज्यादा गवाते हुए उन्होंने जल्दी से इस कंपनी से कांटेक्ट किया! और बताया कि हम किसी बेसिक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं, जो कि Altair 8800 कंप्यूटर को चलाएगा! और उसके बाद उन दोनों ने पूरे 2 महीने तक दिन रात हावर्ड कंप्यूटर सेंटर में काम किया और एक सॉफ्टवेयर तैयार किया!
Bill Gates
 साल 1975 को उस सॉफ्टवेयर को Altair 8800 कंप्यूटर में इंस्टॉल किया गया वो सही से काम करने लगा! और यह उन दोनों का उस समय का सबसे बड़ा सक्सेस था और इसके बाद इन दोनों ने कभी ना रुकने का फैसला कर लिया! और सिर्फ 19 साल की उम्र में बिल गेट्स ने पॉल एलन के साथ मिलकर 
Bill Gates
साल 1975 में Microsoft कंपनी लॉन्च कर दी और ऐड रोबोट कंपनी के साथ मिलकर काम करने लगे बिल गेट्स कंप्यूटर के काम में इतने ज्यादा व्यस्त हो गए कि वो अपनी पढ़ाई को ठीक से समय नहीं दे पा रहे थे! और इसीलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई को फाइनल ईयर से पहले ही छोड़ दिया! कंपनी के शुरुआती दौर में उन्हें बहुत सी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा क्योंकि लोग पर्सनल कंप्यूटर तो खरीदी रहे थे! लेकिन इंफॉर्मेशन और सॉफ्टवेयर को एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे थे! और इसीलिए लोगों को सॉफ्टवेयर के लिए पैसे खर्च करने में कोई इंटरेस्ट नहीं था! लेकिन बिल गेट्स और एलन ने इस सॉफ्टवेयर को बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की थी, और इसीलिए उन्हें बहुत ज्यादा बुरा लग रहा था! लेकिन बिल गेट्स का ध्यान सिर्फ सॉफ्टवेयर बनाने में ही नहीं उसके साथ-साथ बिजनेस को आगे बढ़ाने और कंपनी को एक अच्छे लेवल पर ले जाने का था!
Bill Gates
 सिर्फ इतना ही नहीं! बिल गेट्स कंपनी के employees के द्वारा बनाए गए कोड को खुद चेक करते और उसमें से एरर को ढूंढते! 
बिल गेट्स की मेहनत और सच्ची लगन की वजह से कंपनी की पोजीशन दिन पर दिन Apple, Intel और IBM जैसी बड़ी-बड़ी हार्डवेयर बनाने वाली कंपनियों की तरह बढ़ती जा रही थी! 
साल 1978 का लास्ट महीना आते आते इन सॉफ्टवेयर कि sell, 10 लाख से भी ऊपर चली गई, और बहुत ही कम समय में माइक्रोसॉफ्ट के 13 employees से 128 हो गई!
Bill Gates
 साल 1980 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के पास बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी आई! दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी IBM ने अपने पर्सनल कंप्यूटर के लिए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को सॉफ्टवेयर बनाने का ऑफर दिया और यह बिल गेट्स और एलन के लिए बहुत अच्छा ऑफर था! इसीलिए उन्होंने IBM कंपनी के लिए एक नया सॉफ्टवेयर MS-Dos  बनाया! और ऐसे ही मार्केट में बहुत सी कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियां आई जिन्होंने IBM से भी सस्ते कंप्यूटर मार्केट में उतारे और माइक्रोसॉफ्ट ने उन्हें भी अपने सॉफ्टवेयर बेचे!
Bill Gates
 साल 1981 में बिल गेट्स Microsoft कंपनी के President और पॉल एलन एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट बन गए!
 साल 1983 आते-आते माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का टर्नओवर 4 मिलियन डॉलर से बढ़कर 16 मिलियन डॉलर तक हो गया और पूरी दुनिया में जितने भी Personal Computers थे उस में 30 से 40% माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सॉफ्टवेयर चलाए जा रहे थे!
साल 1983 तक बिल गेट्स और एलन के बनाए गए सॉफ्टवेयर की डिमांड पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही थी! और वहीं दूसरी ओर पॉल एलन को कैंसर जैसी बीमारी हो गई हालांकि वो कुछ समय बाद धीरे-धीरे ठीक होने लगे, लेकिन वो माइक्रोसॉफ्ट के काम में ज्यादा वक्त नहीं दे सकते थे! और इसीलिए उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दिया और यहीं बिल गेट्स और एलन के पार्टनरशिप का अंत हो गया! 
Bill Gates
साल 1984 मैं सिर्फ बिल गेट्स ही माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का इकलौता चेहरा रह गए और उनकी मेहनत और लगातार काम की वजह से साल 1985 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने 140 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की और साल 1986 मैं बिल गेट्स ने पहली बार माइक्रोसॉफ्ट का प्रोडक्ट Microsoft window मार्केट में लॉन्च किया! इसमें कोई भी कंप्यूटर को Mouse की जरिए बड़ी आसानी से इस्तेमाल कर सकता था और दुनिया भर के हर लोगों ने इस सॉफ्टवेयर को बहुत पसंद किया!
साल 1987 तक बिल गेट्स इस दुनिया के सबसे कम उम्र के अमीर इंसानो में से एक बन गए थे और इसी साल माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को बहुत बड़ी मुश्किल का सामना भी करना पड़ा क्योंकि IBM ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सॉफ्टवेयर MS-Dos को अपने खुद के बनाए गए सॉफ्टवेयर OS/2 से चेंज कर दिया और माइक्रोसॉफ्ट को IBM से बाहर कर दिया! 
लेकिन बिल गेट्स ने अपने सबसे बड़े कस्टमर को खोने के बाद भी हार नहीं मानी और अपने माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करना शुरू कर दिया!
Bill Gates
 22 मई साल 1990 मैं माइक्रोसॉफ्ट ने एक नई Window 3.0 को लॉन्च किया और साथ ही साथ बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट के रेट भी कम कर दिए! क्योंकि वो चाहते थे कि ज्यादा से ज्यादा लोग यह Window खरीदें और इस्तेमाल करें! और इस वजह से IBM का OS/2 सॉफ्टवेयर मार्केट में फेल हो गया और Microsoft window 3.0 सबसे ज्यादा बिकने वाली window बन गई!
Bill Gates
1 जनवरी साल 1994 मैं बिल गेट्स ने Microsoft कंपनी में बहुत लंबे समय से काम कर रही मेलिंडा फ्रेंच से शादी कर ली, लेकिन बिल गेट्स की शादी के कुछ महीने बाद ही 10 जून 1994 को बिल गेट्स की मां कि ब्रेस्ट कैंसर के कारण मौत हो गई! और बिल गेट्स इससे बहुत ज्यादा दुखी हुए! 
साल 1995 को बिल गेट्स ने अपनी नई Microsoft Window 95 को लांच किया और यह साल माइक्रोसॉफ्ट के लिए बहुत अच्छा रहा! बिल गेट्स सिर्फ 42 साल की उम्र तक अमेरिका में रहने वाले दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे! और उनके पास लगभग 50 बिलियन डालर की संपत्ति थी और जो के आज के समय में 124 बिलीयन डॉलर हो चुकी है! 
Bill Gates
लेकिन क्या आप जानते हैं, कि बिल गेट्स ने 
अपने बच्चों को कितनी संपत्ति दी है! जी हां उनके पास दो बेटी और एक बेटे हैं,  बिल गेट्स की इतनी बड़ी संपत्ति होने के बाद भी बिल गेट्स ने अपने बच्चों को अपनी संपत्ति में से बहुत ही कम संपत्ति देने का फैसला किया है! और इसके बारे में पूछे जाने पर बिल गेट्स ने कहा कि मैं अपने बच्चों को सिर्फ अच्छी शिक्षा दूंगा! और इतनी ज्यादा संपत्ति मैं अपने बच्चों के पास छोड़कर जाना ठीक नहीं समझता, मैंने कुछ समय पहले ऐसा सोचा कि मेरी संपत्ति जो समाज से आई है, वो वापस समाज में ही जानी चाहिए! और इसीलिए
Bill Gates
 बिल गेट्स को अनगिनत धन-संपत्ति दान करने के लिए बहुत सारे अवार्ड से सम्मानित किया गया है! बिल गेट्स दुनिया के सबसे कामयाब और अमीर बिजनेसमैन तो हैं, लेकिन उसी के साथ-साथ वो बहुत नेक दिल और अच्छे इंसान भी हैं! साल 2014 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन पोस्ट से रिजाइन करके,
Bill Gates
 सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का CEO बनाया जो कि एक भारतीय हैं! और अब बिल गेट्स अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स के साथ मिलकर, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के नाम से एक NGO चलाते हैं! 
Bill Gates
जो कि अमेरिका और भी अदर कंट्री, के लोकल एरिया में साफ पानी, एजुकेशन और बच्चों के हेल्थ, पर ध्यान देता है!
 बिल गेट्स ने अपने जीवन में कभी भी हार नहीं मानी! बिल गेट्स हमेशा से एक बात कहते हैं!
गलतियां तो सभी से होती है, लेकिन जो इंसान अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करता है, वही जीवन में सफल हो पाता है! 
बिल गेट्स यह भी कहते हैं, कि जब इंसान के पास पैसा होता है तो वो इंसान खुद भूलता है कि वो कौन है, लेकिन अगर उस इंसान के पास पैसा ना हो तो सारी दुनिया उसे भूल जाती है कि वो कौन है! 
अगर तुम गरीब घर में जन्मे हो, तो यह तुम्हारी गलती नहीं है तुम भगवान को कह सकते हो लेकिन अगर तुम गरीब ही मर जाते हो, तो यह तुम्हारी गलती है! 
अगर तुम बहुत अच्छा नहीं बना सकते, नहीं कर सकते बहुत अच्छा, तो कम से कम इतना तो कीजिए कि वो अच्छा ही लगे! 
Bill Gates
तो यह थी बिल गेट्स के द्वारा कही गई बहुत ज्यादा प्रेरित करने वाली कुछ बातें!

 अगर हमने Bill Gates के बारे में कुछ भी बुरा भला कह दिया हो तो हमें माफ करना और कमेंट करके बताना कि आपको कैसा लगा हमें आशा है कि आप को अच्छा ही लगा होगा और पूरा पढ़ने के लिए!
 दिल से धन्यवाद!


Sunday, March 14, 2021

Real Duniya ka real Iron Man, और सबसे एडवेंचरस बिजनेसमैन में से एक Elon Musk के बारे में जानेंगे!

BLOG   

असली दुनीया का असली आयरन मैन एलोन मस्क  

असली दुनिया का असली Iron Man रिस्क टेकर, इन्नोवेटर और वन ऑफ द मोस्ट एडवेंचरस बिजनेसमैन Elon Musk 

के बारे में जानेंगे  उनके पागलपन किस्सों के बारे में जानेंगे! 

अगर आप Student हो तो इसको पूरा जरूर पढ़ना

क्योंकि 100% यकीनन मानिए कि इसको पूरा पढ़ना, आपका 1 मिनट भी वेस्ट नहीं जाएगा! क्योंकि इनके जिंदगी के कुछ पागलपन के किस्से यकीनन आपका दिमाग हिला देंगे! और हां बुरा नहीं है, बहुत ही अच्छा है अगर पूरा पढ़ोगे तो समझ आएगा ज्यादा!

इनकी कुल संपत्ति है 188 बिलीयन डॉलर यानी इंडियन रुपीस में 13 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा! और इन्होंने दुनिया के सबसे बड़े बड़े बिजनेस को खड़ा किया है! जैसे: PayPal, Tesla Motors, Spacex, और भी कई, और अभी के समय में Forbes के हिसाब से एलोन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी है!

 लेकिन आपने इनकी इतनी बड़ी संपत्ति और इनका इतना बड़ा नाम और पोजीशन को देखा है! लेकिन उसके पीछे का असली संघर्ष आपने नहीं देखा होगा! वो सिर्फ उसी ने देखा होगा जिसकी संपत्ति आप देख रहे हो, क्योंकि कोई भी इंसान जन्म से अमीर पैदा नहीं होता! और इस पोजीशन पर पहुंचने के लिए ना जाने कितनी मेहनत और कितने रिस्क लेने पड़ते है! और ठीक उसी तरह एलोन मस्क ने भी बचपन से बहुत मेहनत और रिस्क लिए हैं!

और बहुत सारे संघर्षों के बाद वो करोड़ों यंगस्टर के लिए एक इंस्पिरेशन बन गए हैं!

और ऐसा ही एक इंस्पिरेशन का बेस्ट एग्जांपल है उनका (Never give up)कभी हार मत मानो, 

हमने नेवर गिव अप वर्ड हजारों बार सुना होगा! और यह एक ऐसी लाइन बन चुकी है, जो अब हमें बोरिंग सी लगती है!

 लेकिन जो एलोन मस्क के साथ हुआ सच में उन्होंने नेवर गिव अप का बेस्ट एग्जांपल दिया!आपको शायद पता होगा कि उनकी स्पेसएक्स कंपनी की शुरुआती दौर में कुछ रॉकेट मिशन बुरी तरीके से फेल हो रहे थे! जब उन्होंने पहली बार रॉकेट लॉन्च किया तो वो ब्लास्ट हो गया था! 

और दूसरी बार रॉकेट अपना रूट स्पेस में भटक गया था और तीसरी बार भी मिशन फेल हो गया! अब आती है बात सोचने की अगर कोई साधारण इंसान का माइंड सेट होता तो वो तीन असफलताओं के बाद कहीं जाकर बैठ जाता और अपने आगे बढ़ने के ख्वाब को वो छोड़ देता! और वो अपने आप से कहता मुझे अपने ख्वाबों को भूल ना हीं होगा! लेकिन इस मामले में एलोन मस्क का माइंडसेट कुछ और कहता है! 

और एलोन मस्क ने हार नहीं मानी और अपना पूरा पैसा लगाकर चौथी बार रॉकेट मिशन लॉन्च किया! और वो वक्त ऐसा था जब उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा रिस्क लिया था! अब पूछोगे कि वो कैसे वो भी पता चलेगा पूरा पढ़ो समझ आएगा!

 और चौथी बार रॉकेट लॉन्च हुआ और hopefully मिशन सक्सेसफुल हुआ! और एक इंटरव्यू में इनसे पूछा भी गया कि जब तीन बैक टू बैक असफलताएं आपके हाथ लगी! तो आपको लगा नहीं कि अब छोड़ो बहुत हो गया! 

और तभी उन्होंने एक Word कहा Never, कभी नहीं और उन्होंने यह भी कहा जब तक मेरा शरीर मर नहीं जाता तब तक मैं उम्मीद नहीं छोडूंगा! तो सोचिए इतनी तगड़ी माइंड सेट वाला बंदा अगर कामयाब ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता और इनका यह माइंड सेट यह बताता है कि जहां पर किसी भी नॉर्मल बंदे की सोच का End होता है, तो वहां पर इनकी सोच Start होती है! और अगर आप Students हो और आप इनके बारे में नहीं जानते!

तो जान लो क्योंकि इन्हें अगर हम  मोटिवेशन का बाप भी कहें तो भी कम है! और ऐसे इंसान के बारे में ज्यादा जान लेना चाहिए तो चलिए इनकी संघर्षों से भरी कहानी के बारे में शुरू से जानते हैं! और इसको पूरा जरूर पढ़ना 100% गारंटी है आपका 1 मिनट भी वेस्ट नहीं  जाएगा अगर आप ध्यान से पढ़ोगे तो समझ आएगा 

क्योंकि की इनकी स्टोरी बहुत अमेजिंग बहुत इंटरेस्टिंग है!

और इनकी कहानी की शुरुआत होती है आज से करीब 49 साल पहले! जब साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में साल 28 जून 1971 में एलॉन मुस्क का जन्म हुआ! उनके पिता का नाम एरोल मस्क था 

और वह एक इंजीनियर होने के साथ-साथ वह एक प्रोफेशनल पायलट भी थे! और उनकी मां का नाम में मेई मस्क था जो कि एक प्रोफेशनल मॉडल थी! एलोन मस्क को बचपन से ही पढ़ाई में काफी दिलचस्पी थी! और ज्यादातर वक्त वो अपनी किताबों के साथ बिताया करते थे! 

किसी भी नॉर्मल इंसान को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखने के लिए 6 महीने का समय लगता है! लेकिन इस बंदे में बचपन से ही कुछ खास बात थी जब एलोन मस्क को 9 साल की उम्र में उनको अपना पहला कंप्यूटर मिला तो उस कंप्यूटर के साथ एक प्रोग्रामिंग बुक भी साथ मिली थी! और इस 9 साल के बच्चे ने बिना सोए 3 दिन के अंदर इस बुक को पूरा पढ़ डाला और इस प्रोग्रामिंग नॉलेज को यूज करके 12 साल की उम्र में उन्होंने ब्लास्टर नाम की एक शानदार गेम बनाई!और इस गेम को उन्होंने $500 में एक वीडियो गेम कंपनी को बेच भी दिया!

कहते हैं कि एलोन मस्क के पास फोटोग्राफी मेमोरी है मतलब कि वह एक बार किसी चीज को देख लेते हैं तो वो चीज उन्हें याद हो जाती है! और एलोन मस्क बचपन से ही ज्यादा कंप्यूटर की किताबें पढ़ा करते थे! और शायद यहीं से उन्हें टेक्नोलॉजी की ओर इतना लगाव हो गया था,
 और बचपन में एलोन मस्क को स्कूल में काफी परेशान भी किया जाता था! एक बार तो स्कूल के कुछ शरारती लड़कों ने एलोन मस्क को सीढ़ियों से धक्का दे दिया और उन्हें तब तक मारा जब तक वह भीहोश नहीं हो गए! और उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा! और इन्हीं कारणों की वजह से इनके कुछ खास दोस्त भी नहीं थे!
 और इसीलिए यह बंदा ज्यादातर वक्त अपना किताबें पढ़ने में गुजार दिया करता था!
 एलोन के भाई बताते हैं कि एलोन सात आठ साल की उम्र से दिन के 15 घंटे पढ़ा करते थे! यह अभी आपको थोड़ा सुनने में अजीब सा लगेगा लेकिन यह इनका असली का पागलपन का किस्सा है! और बचपन में एलोन मस्क किसी से भी बात करते करते यह अपनी सोच में खो जाते थे और इन्हें यह तक सुनाई नहीं देता था कि सामने वाला क्या बोल रहा है! और इसी की वजह से उनके माता-पिता को लगा! कि एलोन ठीक से सुन नहीं पा रहे! 
और इसलिए उनके कान का ऑपरेशन भी करवाया! लेकिन एलोन तो एलोन मस्क है उस ऑपरेशन से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा! 
और बाद में उनके पैरंट्स को पता चला कि एलोन का फोकस लेवल इतना ज्यादा है कि अगर यह कुछ सोच रहे होते हैं तो इन्हें आसपास की आवाज तक सुनाई नहीं देती! 
 एलोन मस्क बचपन से इनोवेटिव होने के साथ-साथ बिजनेस माइंडेड भी थे! नहीं तो कौन सा 12 साल का बच्चा खुद का ही प्रोडक्ट बनाकर मार्केट में खुद भेजता है! 
जब एलोन 17 साल के हुए तब उन्होंने पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी मैं एडमिशन लेकर कनाडा शिफ्ट हो गए! और वहां पर उनके कुछ दोस्त भी बने,, और उनके क्लासमेट को क्लब पार्टियां करने का शौक था लेकिन उम्र कम होने के चलते वह ज्यादा क्लब पार्टियां अटेंड नहीं कर सकते थे!
 और उसी समय एलोन और उनके फ्रेंड्स ने एक जुगाड़ लगाया उन्होंने एक ऐसा घर रेंट पर ले लिया जहां पर वो क्लब पार्टियां अटेंड कर सकें! और पार्टी में पर पर्सन $5 की एंट्री फीस चार्ज करते थे, और इससे इनकी पॉकेट मनी और रेंट दोनों ही निकल जाता था! कॉलेज खत्म होने के बाद उन्होंने फिजिक्स में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली! 
और फिर उन्होंने PHD करने का सोचा, और 1995 में पीएचडी करने के लिए वो कैलिफ़ोर्नि चले गए! पीएचडी की डिग्री लेने के लिए, इन्होंने वहां एक कॉलेज में एडमिशन करवाया बाकी स्टूडेंट की तरह, और बहुत लंबे समय तक इन्होंने कॉलेज अटेंड किया! जानते हो कितने दिनों तक सिर्फ 2 दिन, और 2 दिन के अंदर ही इन्होंने कॉलेज छोड़ दिया! क्योंकि एलोन को वहां पर वो चीज समझ नहीं आ रहा था जो वह समझना चाहते थे! और जैसा कि जो एलोन मस्क के मन में आया वो इन्होंने खुलकर किया! और एक सफल entrepreneur बनने के लिए अपने कदम बढ़ाए!

एलोन मस्क पेशे (Profession) से एक, Businessman, Entrepreneur और Engineer है! और फिर एलोन मस्क ने अपने भाई के साथ मिलकर साल 1995 में zip2 नाम से एक सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू करी,जो कि अलग-अलग बिजनेसेस के मैप और उनकी इंफॉर्मेशन

 zip2 की वेबसाइट पर प्रोवाइड करते थे! जिससे  बिजनेसेस के ऑनर्स को नेटवर्किंग में हेल्प मिलती थी और एलोन का यह बिजनेस चल पड़ा, और 5 सालों बाद एलोन ने यह कंपनी $307 million की भारी रकम के साथ कंपैक्ट कंपनी को बेच दिया! जो कि इंडियन रुपीस के हिसाब से 2100 करोड़ रुपए बनते हैं! 

और इस मैं एलोन का शेयर $22 मिलियन का था जोकि रुपीस के हिसाब से 150 करोड़ रुपए बनते हैं! और अब एलोन मस्क एक करोड़पति बन चुके थे, उनके पास एक बड़ा सा अपार्टमेंट, स्पोर्ट्स कार और एक प्लेन भी था! और अब एलोन को अपने नए बिजनेस की तलाश थी! और ऐसे ही 1 दिन एलोन बैंक गए हुए थे, वहां उन्होंने देखा कि लंबी लंबी लाइनें लगी हुई थी! और यहीं से जन्म हुआ x.com का, 

एलोन मस्क की यह कंपनी, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, केवल एक ईमेल के थ्रू प्रोवाइड करती थी! शुरुआती दौर में लोग इनकी कंपनी पर भरोसा करने से कतराते थे! लेकिन कुछ समय बाद इनकी कंपनी की एकदम से अच्छी ग्रोथ हुई! और आगे चलकर x.com paypal बनी, 

 तब से अब तक paypal मनी ट्रांसफर का काम कर रही है, और फिर साल 2002 में eBay ने paypal को $1.5 बिलीयन की भारी रकम देकर खरीद लिया! जो कि इंडियन रुपीस के हिसाब से 10 हजार करोड़ रुपए बनते हैं! और इसमें एलोन मस्क सबसे बड़े शेयर होल्डर थे जिसमें उन्हें $165 million मिले! जो की रुपीस में 1400 करोड़ रुपए बनते हैं, 

इस डील के बाद जन्म हुआ paypal माफिया का मतलब कि इसमें जितने भी शेयर होल्डर थे उन्होंने paypal को बेचने के बाद खुद की बड़ी-बड़ी कंपनीस बनाई जिसमें, Spacex, YouTube, Linkedin, Kiva जैसे बड़े बड़े ब्रांड शामिल हैं! paypal बेचने के बाद एलोन मस्क के पास काफी पैसे आ चुके थे! अब उन्हें पूरा करना था अपना स्पेस ट्रैवल का सपना और इस लिए रॉकेट खरीदने के लिए यह बंदा रसिया चला गया! लेकिन वहां रॉकेट का नों नेगोशिएबल $8 million का प्राइस सुनकर यह बंदा वहां से खाली हाथ वापस चला आया!

 लेकिन आते समय अपने साथ एक जज्बा लेकर आया कि रॉकेट तो मैं अब खुद बनाऊंगा! लेकिन किसी भी चीज को बिना समझे जीरो से शुरू करना इतना आसान नहीं होता! कई बार हार का सामना भी करना पड़ता है! और इसलिए एलोन मस्क कहते हैं अगर आपको सच में कुछ करने का मन है! और वो आपके लिए बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंट रखता है! तो वो आपको Try करना चाहिए भले ही आपको लगे कि आप उस चीज में फेल हो सकते हो! लेकिन अगर आप उसे ट्राई नहीं करोगे तो ज्यादा बुरा लगेगा! और अगर आप उसे try करके फेल हो गए तो एक फीलिंग रहेगी कि हां मैंने उसे try तो किया!

 तभी एलोन मस्क ने  किताबें पढ़ पढ़ के और एक्सपेरिमेंट कर कर के रॉकेट को बनाना चालू किया! और साथ ही इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla पर भी इन्वेस्ट किया पर इतनी कोशिशों के बावजूद भी ना कामयाबी बंदे का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं थी!

एक के बाद एक रॉकेट के टेस्टिंग फेल हो रहे थे! और यहां Tesla भी फंडिंग ना मिलने के कारण डूबने के कगार पर थी! लेकिन अपना पूरा पैसा लगाने के बावजूद भी इनके तीनों रॉकेट मिशन फेल हो गए! और एलोन मस्क के करियर का आया बहुत बुरा समय जब इनके पास आखरी 40 मिलियन डॉलर बचे थे और दोनों ही कंपनी बुरी तरीके से डूब रही थी! इनके पास दो ऑप्शन थे कि Spacex में अपना पूरा पैसा लगाकर Tesla को डूबने दो या Tesla में पूरा पैसा लगाकर Spacex को डूबने दो! या फिर दोनों में आधा आधा पैसा लगाकर दोनों को ही डूबने दो! 

और इस सिचुएशन में इन्होंने दूसरा रास्ता चुना! और भाग्यवश इनका चौथा रॉकेट चल पड़ा और साथ ही साथ इनकी किस्मत भी,,, Spacex की कामयाबी देखकर नासा ने इनको $1.5 billion का कांटेक्ट दिया जिसने इनकी डूबती नैया को पार करा दी और आज के समय में Spacex लॉन्चिंग Vehicles बनाने में सबसे आगे है! और फिर उन्होंने साल 2006 में अपने कजंस की कंपनी सोलार्सिटी को फाइनेंशली हेल्प करी और साल 2013 में सोलार्सिटी U.S कि सोलर पावर सिस्टम प्रोवाइड करने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई!

और फिर 2016 में सोलार्सिटी को Tesla ने अपने अंडर में ले लिया! और आज के समय में  सोलार्सिटी पूरी तरीके से टेस्ला के अंडर में काम करती है! Spacex, Tesla Motors और Solar City के साथ-साथ एलोन मस्क कि और भी कंपनी है! जोकि इनोवेटिव कंपनी है!

 जिसमें द बोरिंग कंपनी, जोकि ट्रैफिक कम करने के लिए कई सारी जगहों पर वर्ल्ड क्लास टनल बना रही है! और दिसंबर 2015 में एलोन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ई कंपनी की शुरुआत करी जिसका नाम open A.I रखा! जिसके तहत वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसई मशीनों को इंसानों के लिए सुरक्षित बनाना चाहते हैं! 


2016 में एलोन मस्क न्यूरलिंक कंपनी के कोफाउंडर बने और यह कंपनी अपाहिज इंसानों के लिए एक ब्रेन मशीन तैयार कर रही है! जोकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसई और ह्यूमन ब्रेन को जोड़ने के काम में आएगी! 

और साथ ही एलोन मस्क एक स्टार लिंक नाम के प्रोजेक्ट पर काम भी कर रहे हैं! 

जिसके चलते वो 12,000 सेटेलाइट स्पेस में भेजेंगे जोकि अर्थ की ऑर्बिट में स्टार जैसी चैन बनाएगा और इसी स्टार लिंक के जरिए पूरी दुनिया में हर जगह इंटरनेट प्रोवाइड कराया जाएगा!

तो कुल मिला जुला के देखाना आपने कि एलोन मस्क केसे और कितने कामों में लगे हुए हैं! और इन कामों से उन्होंने साबित कर दिया है कि उनके जैसा सोच रखने वाला बंदा ही जिंदगी में कुछ बड़ा कर पाता है! 

वैसे तो एलोन मस्क एक जानी मानी हस्ती हैं! और पूरी दुनिया में अपनी पहचान और नाम बना चुके हैं! और इतने ज्यादा कामयाब होने के बाद भी एलोन मस्क अभी भी यही कहते हैं कि दुनिया भर में अभी भी ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिसे बेहतर करके इंसानों की जिंदगी और भी आसान की जा सकती है! और इनकी यही बातें और काम

इन्हें Elon Musk से The Elon Musk बनाता है! 

आशा है, कि आप को Blog सच में पसंद आया होगा! और अगर हमने एलोन मस्क के बारे में कुछ भी बुरा भला कह दिया हो तो हमें माफ करना!

 र ऐसे ही अमेजिंग और इंटरेस्टिंग Blogs पढ़ने के लिए आप हमें कमेंट जरूर करना और हो सके तो ज्यादा शेयर भी करना! 

और पूरा Blog पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद!,,,🙏